Azamgarh news :महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिलाधिकारी ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिलाधिकारी ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2025 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर 2 में वर्ष 2025 के लिये निर्बन्धित अवकाश की सूची के क्रमांक 25 पर महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर दिनांक 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है। शासन द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर दिनांक 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
उक्त आदेश के अनुपालन में जनपद आजमगढ़ में दिनांक 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button