Azamgarh news :महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सभी देवस्थानों पर होगा बाल्मीकि रामायण का पाठ
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सभी देवस्थानों पर होगा बाल्मीकि रामायण का पाठ

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि शासनादेश द्वारा दिनांक 07 अक्टूबर, 2025 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी देव मन्दिरों में महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण के अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन प्रदेश के समस्त जनपदों में भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जन सामान्य को इससे जोड़ना है। शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थल/मन्दिर आदि पर दीप प्रज्ज्वलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत 8, 12 एवं 24 घण्टे का वाल्मीकि रामायण का पाठ किये जाने के कार्यक्रम निर्धारित किये जायें।
जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद के देव मन्दिरों में महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण के अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन कराये जाने हेतु जनपद आजमगढ़ के नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। जिसके अन्तर्गत अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र एवं जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र नामित किया गया है। इसके साथ ही तहसील एवं ब्लाक स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने जनपद आजमगढ़ के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समिति से विचार-विमर्श कर मन्दिरों का चयन कर संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों को नामित कर महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर वाल्मीकि रामायण पाठ एवं श्रीराम दरबार की झांकी सुसज्जित कराकर दिव्य एवं भव्यं कार्यक्रम के प्रस्तुतिकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।



