Azamgarh news:शरद पुर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने भैरव धाम सरोवर में लगाई डुबकी,परिवार की खुशहाली के लिए बाबा के चरणों में झुकाया शीश

On Sharad Purnima, devotees took a dip in the Bhairav ​​Dham Sarovar and bowed their heads at Baba's feet for the well-being of their families.

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल

महराजगंज/आजमगढ़:शरद पुर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को बाबा भैरव धाम स्थित पवित्र सरोवर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई तथा स्वजनों की सुख समृद्धि हेतु बाबा के चरणों में शीश झुकाते हुए मन्नतें मांगी ।भक्तों ने भोर से ही पवित्र सरोवर में हर हर महादेव एवं बाबा भैरवनाथ के जयकारों के साथ स्नान प्रारंभ कर दिया । ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बाबा भी भक्तों की आस्था के वशीभूत आज जल्दी उठ गए हों और भक्तों को दर्शन हेतु ज्यादा देर तक प्रतीक्षा नहीं कराना चाहते हों । मंदिर का कपाट खुलते ही श्रृंगार के पश्चात मंदिर के पुजारी ने आरती प्रारंभ किया तो श्रद्धालुओं ने हाथों में फूल, बतासा, नारियल, चुनरी व काली मिर्च की बोरियां लिए दर्शन हेतु कतार लगा दिया ।
मान्यता है कि बाबा की अपने भक्तों पर बेशुमार कृपा रहती है । उनके भक्तों को कभी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ता । उनकी हर मुरादे पूरी होती हैं तथा संकटों से मुक्ति मिलती है । कुछ ऐसी ही आस्था और विश्वास के साथ। काफी संख्या में स्थानीय भक्तगण प्रतिदिन भोर में ही मंदिर पहुंच जाते हैं तथा सरोवर में स्नान के पश्चात बाबा के चरणों में शीश नवाते हुए आरती में सम्मिलित होते हैं । प्रत्येक मंगलवार व पूर्णिमा के दिन स्थानीय के साथ-साथ दूरदराज से आने वाले भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है । शरद पूर्णिमा मंगलवार के दिन पड़ने से इस बार श्रद्धालुओं की काफी भीड़ मंदिर परिसर में नजर आयी ।परिसर में लगे मेले में सजी श्रृंगार की दुकानों पर महिलाओं ने खरीदारी किया तथा बच्चों ने चटपटे व्यंजनों व मिठाईयों का जमकर लुफ्त उठाया । बुजुर्गों ने खेती-किसानी व गृहस्थी से जुड़े लघु कृषि यंत्रों जैसे हंसिया, खुरपा, कुदाल, फावड़ा, कड़ाही, पल्टा, चकला-बेलन, खल आदि सामानों की खरीदारी किया । मेले में शांति व्यवस्था हेतु स्थानीय पुलिस बल के जवान तैनात रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button