Azamgarh news :प्रदेश के 12 जनपदों में स्थाई लोक अदालत में अध्यक्ष पद पर होनी है नियुक्ति आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025
प्रदेश के 12 जनपदों में स्थाई लोक अदालत में अध्यक्ष पद पर होनी है नियुक्ति आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय आजमगढ़ श्री अंकित वर्मा ने सूचित किया है कि मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में प्रदेश के 12 जनपदों में (बान्दा, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, पीलीभीत, सन्तकबीरनगर, मुरादाबाद, चित्रकुट, कासगंज, झॉसी, सहारनपुर, मेरठ) गठित स्थायी लोक अदालत में अध्यक्ष पद (01) पर नियुक्ति की जानी है।
उपरोक्त पद के लिए इच्छुक आवेदनकर्ता (उक्त पद के लिए आवेदक जिला न्यायाधीश अथवा अपर जिला न्यायाधीश अथवा जिला न्यायाधीश से उच्च पद का न्यायिक अधिकारी हो या रहा हो) अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को संलग्न कर सदस्य सचिव, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, 4/7, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ को प्रेषित कर सकते है। आवेदन पत्र की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है।



