Azamgarh news :दशमोत्तर शिक्षण संस्थाएं मास्टर डाटा लॉक करते हुए छात्रवृत्ति आवेदन को करें अग्रसारित

दशमोत्तर शिक्षण संस्थाएं मास्टर डाटा लॉक करते हुए छात्रवृत्ति आवेदन को करें अग्रसारित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री चेतन सिंह ने बताया है कि शैक्षिक वर्ष/शैक्षिक सत्र् 2025-26 दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना संचालित हो रही हैं, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन भरे गये छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को सम्बन्धित शिक्षण संस्थान द्वारा अपने छात्रवृत्ति लॉगिन पर रिसीव, वेरीफाई एवं रिजेक्ट/फारवर्ड किये जाते है। दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को छात्रवृत्ति पोर्टल पर पिछड़ी जाति छात्रवृत्ति डाटा फारवर्डिग के अन्तर्गत पोस्टमैट्रिक (इंन्स्टीट्यूट) में 34315 आवेदन फाइनल सबमिट, 19125 आवेदन कालेजों द्वारा प्राप्त किया गया, 17354 आवेदन कालेज द्वारा वैरीफाई किया गया, 27 आवेदन कालेज द्वारा रिजेक्ट किया गया, 15 आवेदन कालेज द्वारा फारवर्ड किया गया है तथा 34273 आवेदन अभी भी कालेज स्तर पर लम्बित है।
उक्त स्टेटस से स्पष्ट हो रहा है कि पिछड़ी जाति के 34315 छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्र फाइनल सब्मिट किया गया है, जिसमें से अभी तक मात्र 27 छात्रों का डाटा रिजेक्ट एवं 15 छात्रों का डाटा फारवर्ड संस्थाओं द्वारा किया गया है और इस प्रकार 34273 छात्रों का छात्रवृत्ति डाटा विद्यालय स्तर पर लम्बित है। इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि वर्तमान छात्रवृत्ति नियमावली के अनुसार जब तक शिक्षण संस्थान स्तर, विश्वविद्यालय/एफेलियिटिंग एजेन्सी तथा जनपद स्तर कल्याण विभाग, तीनो स्तर से मास्टर डाटा (कोर्स, फीस व सीट) का सत्यापन नहीं हो जाता, तब तक शिक्षण संस्थान स्तर से छात्रों द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्रों का अग्रसारण नहीं हो सकेगा और उनके छात्रवृति डाटा पर कोई कार्यवाही किया जाना सम्भव नहीं होगा।
उक्त सम्बन्ध में दशमोत्तर स्तर के सभी शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि सभी शिक्षण संस्थान अपने छात्रवृत्ति मास्टर डाटा(कोर्स, फीस व सीट) लॉक करते हुए सम्बन्धित विश्वविद्यालय/एफेलियिटिंग एजेन्सी से भी मास्टर डाटा लॉक कराना सुनिश्चित करें, ताकि वह अपने छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र को अग्रसारित कर सकें, अन्यथा भविष्य में छात्रवृत्ति आवेदन पत्र पेडिंग होने की दशा में सम्बन्घित विद्यालय पूर्ण रूपेण उत्तरदायी होगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button