Mumbai news:समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश प्रभारी बने रामकिशोर पवार

मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट* :सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत देश की अग्रणी संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बैतूल जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पवार को संस्था का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव की संस्तुति पर श्री पवार की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि पद अवैतनिक होगा। साथ ही अपेक्षा जाहिर की गई है कि नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से इस न्यास को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश की टीम के गठन करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। श्री पवार कि इस नियुक्ति पर उन्हें संस्था ने बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है
संस्था के कार्य एवं मुख्य उद्देश्य रामकिशोर पवार
सामाजिक उत्थान, शिक्षा, संस्कृति और संस्कार को सर्वोच्च प्राथमिकता।
शिक्षकों, मेधावी बच्चों, विशिष्ट पत्रकारिता, स्वास्थ्यकर्मी, समाजसेवी एवं विकास के लिए समर्पित महिलाओं और प्रशासनिक अधिकारियों को समय-समय पर उनके अच्छे कार्यों के लिए
पुरस्कृत एवं सम्मानित करना।
गरीब, मजलूम, पिछड़े वर्ग, अशिक्षित एवं असहाय जनों को उनके मौलिक अधिकार और शिक्षा दिलाना।
अशिक्षित युवक-युवतियों को प्राथमिक शिक्षा देकर प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना।
गरीब व निम्र आय वर्ग की महिलाओं को सशक्तिकरण एवं उनके स्वालंबी बनने में पूर्ण सहयोग करना।
दिव्यांगजनों को उनके अधिकार दिलाना, स्वरोजगार प्रशिक्षण एवं कृतिम अंग व सरकार से परिवहन आदि मुहैया कराना।
मलिन गरीब बस्तियों में स्कूल खोलना, स्वास्थ्य शिविर लगवाना, नशामुक्ति अभियान चलाना एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना।
बाल श्रम पर रोक लगाने में सरकार की मदद एवं श्रम-शोषण से मुक्त बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनके पुनर्वास की व्यवस्था कराना।
प्रदूषण मुक्त विकास को समृद्धि करने में शासन-प्रशासन का सहयोग करना।
शिक्षा एवं सामाजिक विकास के लिए सरकारी नीतियों का प्रचार करना।
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाचार पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन करना और उसके माध्यम से लोगों को जागरूक करना।




