Azamgarh news:उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक संपन्न हुई

A meeting of the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association was held.

लालगंज/आजमगढ: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक जिलाध्यक्ष अभिन्यू यादव की अध्यक्षता मे कम्पोजिट विद्यालय भंवरनाथ के प्रांगण में आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए माण्डलीक संगठन मंत्री अतूल कुमार सिंह ने कहा कि सुप्रिम कोर्ट ने कहा कि सुप्रिम कोर्ट के हालिया फैसले के कारण टीईटी की अनिवार्यता से आरटीई एक्ट लागू होने के पूर्व से न्युक्ति शिक्षको के उपर संकट के बादल छाये हुए है । जिसके विरुद्ध टीचर फेडरेसन आफ इण्डिया द्वारा 21 नवम्बर को नई दिल्ली रामलिला मैदान में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिलाध्यक्ष अभिन्यु यादव ने कहा कि इस धरने में जिला से अधिक से अधिक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। टीइटी की अनिवार्यता से उत्पन संकट को शिक्षक ऐकता के बल ही दूर किया जाएगा । इस अवसर पर कृष्ण कुमार उपाध्याय, चन्द्रभान यादव, अरविन्द तिवारी, आशुपोष सिंह, दिनेश चन्द्र पाण्डे, मधुकर पाठक, डा० सत्यप्रिय सिंह , राकेश मणि त्रिपाठी राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुबेदार यादव, रघुबीर सिंह, नारायण सिंह, बृजेश पाठक, मुकेश कुमार सिंह अन्य लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button