Jabalpur news:रात में नकाबपोशों का तांडव: सो रहे मजदूरों को पीटा, मोबाइल छीनने की कोशिश
Masked men rampage at night: Sleeping laborers beaten, attempt to snatch mobile phones

जबलपुर के बेलबाग थाना अंतर्गत शनिवार की रात चार मजदूरों के साथ मारपीट कर लूट पाट करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक बेलबाग थाने के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में एक प्राइवेट मकान में मकान निर्माण का कार्य चल रहा है. जिसमें कुछ मजदूर कार्य करते हैं. मंडल निवासी मजदूर प्रहलाद में श्याम ने बताया कि शुक्रवार के दिन कुछ लड़के मेरे पास आए थे और मुझ से मेरा मोबाइल नंबर मांगा था.
इसके बाद वह यहां से चले गए. इसके बाद लगभग चार नकाबपोश हाथ में डंडा लिए रात में 12 से 1:00 बजे के बीच आए, हम सभी मजदूर पांच लोग सो रहे थे तभी उन लोगों ने हमसे मोबाइल माँगा जब मोबाइल नहीं दिया गया तब उन्होंने हमें डंडों से पिटाई की. इसके बाद वह गाली गलौज करते हुए यहां से चले गए. इस बात की जानकारी हम लोगों ने ठेकेदार पैरेट संजय परेत को दी और हम लोगों के अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



