Azamgarh news:अहरौला में तीन दिवसीय श्री राम विवाहोत्सव सम्पन्न, आज राम,जानकी विवाह और भव्य मेले का आयोजन
Three-day long Sri Ram Vivah Utsav concluded in Ahraula; today Ram-Janaki marriage and grand fair organised

अहरौला/आजमगढ़। श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन संत दुर्वासा महामंडलेश्वर मौनी बाबा के गहजी महिपालपुर स्थित आश्रम में चल रहे तीन दिवसीय श्री राम विवाहोत्सव में सोमवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्सव के प्रथम दिन धनुष यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें महाराज जनक द्वारा शिव धनुष का विधिवत पूजन कराया गया।द्वितीय दिवस 25 नवंबर को श्री राम और माता जानकी के पवित्र विवाह का आयोजन पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। इसी के साथ श्री राम के तीनों भाइयों—लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न—का भी विवाह संपन्न कराया गया। विवाह उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।विवाहोत्सव के अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय दुकानों, झूलों और प्रसाद वितरण की व्यवस्थाओं ने आकर्षण बढ़ाया। आश्रम परिसर में सुबह से देर शाम तक भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। क्षेत्र के लोगों ने इसे एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन बताया।उत्सव के सफल आयोजन के लिए आश्रम प्रबंधन समिति और स्थानीय भक्तों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री श्री 108 श्री शुभम जी दास महाराज ने बताया कि यह प्राकृतिक और परमात्मा का एक अलौकिक मिलन है जिसे साधु संतों द्वारा तीन दिन श्री राम विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है । इस मौके पर श्री श्री 108 शुभम जी दास श्री नागा बाबा करनपुर , हरिदास बाबा चांडीपुर, , हकीम बाबा, वकील बाबा, पवन चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, सुधाकर चौबे, प्रमोद चतुर्वेदी ,महेंद्र तिवारी, दिनेश तिवारी, राकेश यादव, सत्यम शुक्ला,सेवक जयप्रकाश, वीरू आदि लोग मौजूद रहे।



