आजमगढ़ में धीमी प्रगति वाले बूथों पर डीएम की कड़ी कार्रवाई,व्यवस्था में आई चुस्ती

डीएम की तत्पर कार्रवाई: लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज, व्यवस्था में आया सुधार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 25 नवम्बर– भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जारी विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा विधानसभा लालगंज 351 के अंतर्गत जनपद के सबसे कम प्रगति वाले बूथों का निरीक्षण किया गया। बूथ संख्या 407 प्राथमिक विद्यालय शाहपुर मे निरीक्षण मे तैनात बीएलओ रफीउल्लाह शिक्षा मित्र का काम संतोषजनक नहीं पाया गया। फार्म का वितरण एवं डिजिटाइजेशन में लापरवाही करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को निलंबित करने के निर्देश दिया।बूथ संख्या 385 प्राथमिक विद्यालय उधरा कूबा के निरीक्षण के दौरान लेखपाल/सुपरवाइजर द्वारा बीएलओ इंदु देवी को सही सूचना न देने एवं आवश्यक सहयोग न किया गया। इसके साथ ही बूथ संख्या 383 शिवका प्राथमिक विद्यालय की बीएलओ प्रीति सिंह दीपा को भी लेखपाल/सुपरवाइजर द्वारा आवश्यक सहयोग नहीं प्रदान किया गया एवं लापरवाही की गई। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने लेखपाल विनोद कुमार यादव को निलंबित करने तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 361, 362, 363 की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ अनिल कुमार अनुदेशक, प्रेम शीला देवी तथा मीरा प्रजापति आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सख्त निर्देश दिया कि फॉर्म को शीघ्र इकट्ठा कर डिजिटाइजेशन करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button