आजमगढ़ डीएम की बड़ी कार्रवाई:फार्म वितरण में ढिलाई पर डीएम सख्त,बीएलओ-लेखपाल पर गिरी कार्रवाई की गाज

Azamgarh: DM strict on laxity in form distribution, action taken against BLO-Lekhpal, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता को प्राथमिकता: जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर शिकंजा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रविन्द्र कुमार ने मंगलवार विधानसभा लालगंज-351 क्षेत्र के अंतर्गत सबसे कम प्रगति वाले बूथों का औचक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी द्वारा किए गए इस कठोर एवं तत्पर निरीक्षण ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि जिले में निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता तथा उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सबसे पहले बूथ संख्या 407, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर का निरीक्षण किया। यहां तैनात बीएलओ रफीउल्लाह का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। फॉर्मों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन में लापरवाही मिलने पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से उनके निलंबन के निर्देश दिए।यह कार्रवाई जिलाधिकारी की कार्यकुशलता, ज़िम्मेदारी और निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण शुचिता के साथ संपादित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।इसके बाद बूथ संख्या 385, प्राथमिक विद्यालय उधरा कूबा तथा बूथ संख्या 383, शिवका प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में पाया गया कि लेखपाल/सुपरवाइजर द्वारा बीएलओ को अपेक्षित सहयोग नहीं दिया जा रहा है। बीएलओ इंदु देवी एवं प्रीति सिंह दीपा को आवश्यक सूचना व मार्गदर्शन उपलब्ध न कराने तथा लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने लेखपाल विनोद कुमार यादव को निलंबित करने एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया।सख्त किंतु न्यायसंगत कार्रवाई से स्पष्ट है कि डीएम निर्वाचन तैयारियों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं।निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 361, 362 एवं 363 की स्थिति भी संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने बीएलओ अनिल कुमार (अनुदेशक), प्रेम शीला देवी एवं मीरा प्रजापति (आंगनवाड़ी कार्यकत्री) को स्पष्ट निर्देश दिया कि फॉर्म संग्रह एवं डिजिटाइजेशन कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्रतापूर्वक पूरा करें।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा किए गए व्यापक निरीक्षण और त्वरित निर्णय जिले में निर्वाचन से जुड़े कार्यों को नई गति और पारदर्शिता प्रदान करेंगे। उनकी सक्रियता व संवेदनशीलता के चलते प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और जनपद में निष्पक्ष एवं सुचारु निर्वाचन प्रक्रिया की मजबूत नींव रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button