Azamgarh News: स्प्रिंग डेल स्कूल में निकाली गई यातायात जागरूकता रैली

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद में स्प्रिंग डेल स्कूल, हसनपुर रोड कप्तानगंज द्वारा बुधवार को यातायात जागरूकता अभियान के तहत भव्य रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
रैली को थाना प्रभारी श्री देवेन्द्र नाथ दूबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी श्री अशोक राय, स्कूल प्रबंधक श्री शरद कुमार राय, प्रधानाचार्या महोदया मुसरत शेख, स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। बच्चों ने यातायात नियमों से संबंधित आकर्षक पोस्टर, स्लोगन और बैनर के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, तेज गति से बचने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा के अन्य नियमों के प्रति जागरूक किया। रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः स्कूल परिसर में समाप्त हुई।
थाना प्रभारी श्री देवेन्द्र नाथ दूबे एवं समाजसेवी श्री अशोक राय ने बच्चों के उत्साह, अनुशासन तथा जागरूकता के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी शिक्षा बचपन से देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
स्कूल प्रबंधन ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button