Azamgarh news:संविधान दिवस पर आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम, नेताओं ने जागरूकता और एकता पर दिया जोर
Aam Aadmi Party's program on Constitution Day, leaders emphasized on awareness and unity

आजमगढ़ में संविधान दिवस पर आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी जिलाउपाध्यक्ष अनिल यादव ने की। कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि संविधान पर हो रहे हमलों का डटकर मुकाबला करना हर नागरिक का कर्तव्य है।अनिल यादव ने संविधान की रक्षा के लिए जागरूकता और संवाद को महत्वपूर्ण बताया, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने संविधान को देश की आत्मा बताते हुए समानता, न्याय और स्वतंत्रता का आधार कहा।कार्यक्रम में अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।



