Azamgarh news:अपराधियों में खौफ: डीआईजी सुनील कुमार सिंह की तत्पर कार्रवाई बनी मिसाल
DIG Sunil Kumar Singh's prompt action sets an example for criminals
आजमगढ़ 26 नवम्बर: मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में आज मंडलायुक्त सभागार में पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़ की उपस्थिति में मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने अपर निदेशक अभियोजन आजमगढ़ मंडल को निर्देश दिया कि पास्को, एससी/एसटी, गैंगस्टर एवं अन्य धाराओं में निरूद्ध कैदियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी करें तथा कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गंभीर धाराओं में निरूद्ध कैदियों की बेल किसी भी कीमत पर न होने पाए। उन्होंने कहा कि यदि बेल हो भी जाती है तो तत्काल ऊपर की अदालत में वाद दाखिल करें। उन्होंने कहा कि अपर निदेशक अभियोजन वादों को व्यक्तिगत देखें तथा जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया जाए।पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मंडलायुक्त महोदय को अवगत कराया कि पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने शिकंजा अभियान चलाकर बड़ी संख्या में फर्जी जमानतदारों को पकड़वाया है। उन्होंने कहा कि फर्जी जमानतदारों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है, इससे फर्जी जमानत पर रोक भी लगेगी।डीआईजी ने मंडलायुक्त महोदय को अवगत कराया कि पिछले माह एवं इस माह के सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया गया है। उन्होंने बताया कि मर्डर के अधिकतम केसों में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा हाफ एनकाउंटर भी कराया गया। उन्होंने कहा कि चेन स्नेचर पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई है।मंडलायुक्त ने कहा कि थानों में पड़े लावारिस वाहनों को आरटीओ कार्यालय से समन्वय स्थापित कर नीलाम कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस वाहन का कोई रिकार्ड उपलब्ध न हो तथा उसका कोई वारिस न होने की स्थिति में समाचार पत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर नीलामी कराना सुनिश्चित करें।मंडलायुक्त महोदय ने कहा कि एनएचएआई/पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से समन्वय कर सकरी पुलिया पर लाइट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें, जिससे जाम एवं दुर्घटना की समस्याएं खत्म हों। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं अन्य वादों का अधिक से अधिक निस्तारण हो, इसके लिए अदालती आदेशों का तामिला कराया जाए। इसके साथ ही मंडलायुक्त महोदय ने साइबर अपराध, ई-सम्मन एवं महिला अपराधों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मंडलायुक्त महोदय ने आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में आजमगढ़ एवं बलिया के प्रथम आने पर हार्दिक बधाई दी, बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इला मारन, एसपी ट्रैफिक एवं तीनों जनपद के मुख्य विकास अधिकारी, अपर निदेशक अभियोजन आजमगढ़ मण्डल एवं अन्य संबंधित मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।



