Azamgarh News: राष्ट्रीय एकता यात्रा के लिए आजमगढ़ के दो युवा चयनित

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गुजरात में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता यात्रा के लिए आजमगढ़ जनपद से दो युवाओं का चयन किया गया है। चयनित युवाओं में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह एवं क्षेत्रीय मंत्री चंद्रपाल सिंह शामिल हैं। इस आशय की जानकारी क्षेत्रीय मंत्री चंद्रपाल सिंह ने दी। दिल्ली से प्रारंभ होकर यह ऐतिहासिक यात्रा राजस्थान के अलवर, चित्तौड़गढ़, कोटा, उदयपुर सहित विभिन्न स्थानों से गुजरेगी। मार्ग में तिरंगा यात्रा एवं एकता मार्च के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्र एकता का संदेश जन–जन तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा का समापन गुजरात के करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक होने वाली पैदल यात्रा के साथ होगा। इस राष्ट्रीय यात्रा में देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित युवा प्रतिनिधि शामिल होंगे। आजमगढ़ के दोनों युवाओं के चयन से भाजयुमो सहित जिले के युवा वर्ग में उत्साह का माहौल है। जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह एवं क्षेत्रीय मंत्री चंद्रपाल सिंह समेत भाजयुमो पदाधिकारियों ने इसे जनपद की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला गौरवपूर्ण अवसर बताया।
जिले के सभी जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा परिवार ने चयनित युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय एकता यात्रा में उनके योगदान की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button