Azamgarh News: राधिका स्वीट्स एंड बेकर्स का भव्य उद्घाटन, गुणवत्ता का वादा सुनील यादव

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

राधिका स्वीट्स एंड बेकर्स का भव्य उद्घाटन, गुणवत्ता का वादा सुनील यादव

आजमगढ़ जनपद के
पटवध क्षेत्र में मिठाइयों व बेकरी उत्पादों के नए विश्वसनीय केंद्र ‘राधिका स्वीट्स एंड बेकर्स’ का भव्य उद्घाटन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चांदपुर पटवध के प्रबंधक श्री श्रवण कुमार राय ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर प्रोपाइटर सुनील यादव ने बताया कि दुकान में मिठाइयों से लेकर बेकरी उत्पादों तक सभी वस्तुएं शुद्धता व स्वच्छता के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्वालिटी और क्वांटिटी पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद और मानक के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित लोग एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राधिका स्वीट्स एंड बेकर्स के खुलने से स्थानीय क्षेत्र के लोगों में उत्साह है और इसे मिठाइयों व बेकरी उत्पादों का नया विश्वसनीय विकल्प माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button