Azamgarh news:आरती राय प्रकरण में नामजद अभियुक्त अंगद राय को पुलिस ने दबोचा
प्रताड़ना के आरोप में वांछित अभियुक्त जेल भेजा गया, जहानागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त अंगद राय पुत्र विरेन्द्र राय, उम्र लगभग 31 वर्ष, निवासी ग्राम गोधौरा, थाना जहानागंज को गिरफ्तार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, थाना जहानागंज पर एक महिला द्वारा प्रार्थना–पत्र देते हुए अवगत कराया गया कि उनकी पुत्री आरती राय को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण उसने विषाक्त पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली।प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 364/2025 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा की जा रही थी। इस प्रकरण में नामजद अभियुक्तगण ग्राम गोधौरा, थाना जहानागंज, जनपद आज़मगढ़ के निवासी हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटियों के विरुद्ध विशेष गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जहानागंज श्री अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज दिनांक 27.11.2025 को पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अंगद राय प्राथमिक पाठशाला, रामपुर से बजहा मार्ग के पास मौजूद है।सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा समय करीब 11:15 बजे अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक पुलिस कार्यवाही उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।



