Azamgarh news: आजमगढ़ में जीएसटी वसूली अभियान को लेकर बड़ी बैठक, अपर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

आजमगढ़ में जीएसटी/वैट बकाया खत्म करने के लिए अहर्निश अभियान की तैयारी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 27 नवंबर: प्रमुख सचिव, नियुक्ति विभाग / राज्य कर विभाग, महोदय द्वारा जी०एस०टी० विभाग से सम्बंधित अधिकाधिक बकाया की वसूली कराने हेतु दिये गये निर्देश (संलग्न) के अनुपालन में श्री गम्भीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आजमगढ़ के नेतृत्व में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर, आजमगढ़ सम्भाग, आजमगढ़ के समन्वय से आजमगढ़ जनपद के सभी खण्डों के अधिकारियों एवं सभी तहसीलों के सभी अधिकारियों के साथ ‘जूम’ पर बैठक की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आजमगढ़ द्वारा सभी प्रकार की बकाया को अहर्निश अभियान चला कर वसूली किये जाने के निर्देश दिए गये। ईट भट्ठा के बकायेदारों से तत्काल समस्त बकाया वसूल लिये जाने के निर्देश दिये गये।इस क्रम में निर्देशित किया गया कि प्रत्येक उपजिलाधिकारी, प्रत्येक तहसीलदार व नायब तहसीलदार अधीनस्थ अधिकारियों एवं संग्रह अमीनों का विशेष रूप से प्रतिदिन मार्गदर्शन व एक-एक वसूली प्रमाण पत्र पर अनुश्ररण (पर्यवेक्षण) किया जाये। वार्ता के दौरान तहसीलदार साहाबान् द्वारा व्यक्त किये मत के दृष्टिगत राज्य कर विभाग के अधिकारियों को तहसीलों में जाकर समन्वय स्थापित करने, वार्ता करने व कार्य योजना बनाये जाने तथा उस पर अमल किये जाने के निर्देश दिये गये। इस क्रम में बकाया राशि जमा नहीं करने वाले बकायदारों के संबंध में उत्पीड़न की कार्यवाही बढाये जाने व संग्रह अमीनों पर अंकुश एवं सख्ती बरते जाने, वसूली योग्य बकायेदारों के मामले में भी 11 सूत्रीय भर कर दे देने वाले, वसूली कर ली गयी राशि से संबंधित चलानों को लापरवाही के कारण विभाग में वापस नहीं करने वाले व वसूली में लापरवाही / ढिलाई बरतने वाले संग्रह अमीनों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गये। अनावश्यक क्वेरी/आधार बनाकर लगाकर वसूली प्रमाण पत्र वापस नहीं किये जाने के भी निर्देश दिये गये। इस क्रम में कुर्की/ नीलामी की संख्या बढ़ाये जाने सहित बकाया वसूली के सभी पहलुओं पर ध्यान देने देते हुए जल्दी से जल्दी वैट/जी०एस०टी० विभाग से संबंधित बकाया को समाप्त किये जाने के निर्देश दिये। बैठक बहुत ही सकारात्मक व उत्साहवर्धक रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button