Azamgarh news:आजमगढ़ में आपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्रधारकों के लाइसेंस निरस्त

Azamgarh,Licenses of arms holders with criminal tendencies cancelled/suspended

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़: जनपद में कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आपराधिक प्रवृत्ति वाले शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।जनपद के कुल 04 शस्त्र लाइसेंस धारकों के कुल 05 शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित किए गए हैं। ये व्यक्ति विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे और इनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा और आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। अब तक कुल 32 शस्त्र लाइसेंस निलंबित/निरस्त किए जा चुके हैं।
निरस्त/निलंबित शस्त्र लाइसेंस धारकों का विवरण:
1. संजय राय, पुत्र स्व. केशव राय, सठियावं, थाना मुबारकपुर,डीबीबीएल शस्त्र
2. अजय सिंह, पुत्र राजदेव सिंह, तेन्दुआ, थाना बिलरियागंज,एसबीबीएल शस्त्र
3. सुरेंद्र सिंह, पुत्र प्रसिद्ध सिंह, डिलिया, थाना मुबारकपुर,पिस्टल व एसबीबीएल शस्त्र
4. जय प्रकाश राय, पुत्र अवध नारायण राय, कुकुड़ीपुर, थाना मुबारकपुर, एसबीबीएल शस्त्र
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का बयान:
“जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button