Azamgarh news :दहेज हत्या के आरोप में वांछित 04 आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या के आरोप में वांछित 04 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना महराजगंज पर वादी ने तहरीर दिया कि उसकी विवाहित पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई तथा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण—
1. राहुल दुबे, 2. पूजा दुबे 3. सास (नाम अज्ञात) 4. प्रेमशंकर दुबे
के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा संपादित की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा० अनिल कुमार (IPS) के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)/क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.12.2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्तगण को ग्राम टीकर पैठान स्थित उनके घर से समय 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
जामा तलाशी में कोई अनुचित वस्तु बरामद नहीं हुई। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button