Azamgarh news :पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात तथा क्षेत्राधिकारी नगर ने ज्योति निकेतन स्कूल में किया जागरूकता कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात तथा क्षेत्राधिकारी नगर ने ज्योति निकेतन स्कूल में किया जागरूकता कार्यक्रम

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, श्री विवेक त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) तथा श्री शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात जनपद आज़मगढ़ के कुशल निर्देशन में ज्योति निकेतन स्कूल, एलवल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस, साइबर सेल, मिशन शक्ति टीम एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीम द्वारा छात्र–छात्राओं, अध्यापकों एवं स्कूली बस चालकों को—
फायर उपकरणों के उपयोग,
साइबर अपराध से बचाव,
सड़क सुरक्षा के नियमों
के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही उपस्थित सभी को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, गति सीमा का पालन, तथा मोबाइल फोन का वाहन चलाते समय उपयोग न करने हेतु प्रेरित किया गया तथा अन्य यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button