Azamgarh News: मिल परिसर के गड्ढों से हुआ हादसा दो किसानों में विवाद, सुलह के बाद पुलिस लौटी खाली हाथ

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

मिल परिसर के गड्ढों से हुआ हादसा दो किसानों में विवाद, सुलह के बाद पुलिस लौटी खाली हाथ

आजमगढ़ जनपद के सठियांव चीनी मिल के पार्किंग क्षेत्र में बने गहरे गड्ढों के कारण शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिल परिसर में जगह-जगह बने बड़े गड्ढों की वजह से वाहन अक्सर असंतुलित हो जाते हैं। इसी वजह से आज एक किसान का ट्रैक्टर पलटने की स्थिति में आ गया, जिसके बाद दो किसानों के बीच विवाद हो गया।सूचना मिलते ही सठियांव चौकी प्रभारी अखिलेश चौबे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों पक्षों में समझौता हो चुका था। तय हुआ कि संतोष कुमार किसान अखिलेश मौर्य के क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर की मरम्मत करवाएंगे और ट्रैक्टर पूरी तरह ठीक होने तक संतोष की ट्राली, अखिलेश मौर्य के पास रहेगी। दोनों किसानों ने पुलिस को लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस बिना कार्रवाई वापस लौट गई।हैरानी की बात यह रही कि इतने गंभीर हादसे के बाद भी चीनी मिल का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने मिल प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि परिसर में गड्ढे भरवाने तथा पार्किंग व्यवस्था सुधारने की मांग बार-बार की जा रही है, पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button