Azamgarh News: किसानों के लिए खुशखबरी: नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम मोबाइल ऐप से मिलेगी कीट-रोगों की सटीक जानकारी

AI/ML तकनीक से लैस एनपीएसएस ऐप करेगा कीट-रोगों की पहचान और प्रबंधन आसान
आजमगढ़ 07 जनवरी– कृषि निदेशालय उ0प्र0 कृषि भवन लखनऊ (कृषि रक्षा अनुभाग) द्वारा पत्रों एवं ऑनलाइन बैंठकों के माध्यम से निर्देशित किये जाने के अनुपालन क्रम में श्री हिमांचल सोनकर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, आजमगढ़ द्वारा जनपद के प्रिय किसान भाईयों को बताया गया है कि भारत सरकार नवीनतम AI/ML तकनीक का उपयोग करते हुए लक्षित कीटों/फसल संयोजनों के लिये जी0आई0एस0 आधारित नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम मोबाईल एप विकसित किया गया है। जिसकें माध्यम से प्रिय किसान भाई इस एप को एंड्रॉइड/आईओएस मोबाईल में डाउनलोड करके महामारी के प्रसार, कीट/रोग के पहचान, कीट हॉटस्पॉट की पहचान आदि के बारें में जानकारी देता है तथा कीट/रोग के प्रबंधन, आर्थिक क्षति स्तर आधारित निर्णय लेने आदि के लिये समय-समय पर विशेषज्ञ सलाह प्राप्त कर सकतें है। नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम मोबाईल एप ऑनलाइन और आफॅलाइन दोनों तरह काम करता है, जिसमें नवीनतम आई0टी0टूल्स (आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स और मशीन लर्निग तकनीक) के माध्यम से महामारी के प्रसार, कीट/रोग के पहचान आदि के बारें में जानकारी देने के साथ ही विशेषज्ञ की सलाह भी प्राप्त होती है। इस एप को एंड्रॉइड/आईओएस मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर में एनपीएसएस टाइप करकें डाउनलोड कर सकतें है।उपरोक्त विषय में प्रिय किसान भाई विशेष जानकारी हेतु कृषि विभाग/कृषि रक्षा अनुभाग के विकास खण्ड स्तर पर तैनात क्षेत्रीय कार्मिकों से अथवा जनपद स्तर इस कार्यालय में तैनात श्री मनीष कुमार दुबे, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी0 (कृ0र0) के मोबाईल नम्बर-9415394321 पर सम्पर्क करके प्राप्त किया जा सकता है।



