Jabalpur news:ढाई लाख की ब्लैकमेलिंग का होटल ट्रैप! पैसे लेते ही युवती पुलिस के शिकंजे में
जबलपुर:ढाई लाख रुपये... होटल में मुलाकात... और फिर अचानक पुलिस की एंट्री!

जबलपुर के गोपालबाग स्थित कदम थ्री होटल में कोतवाली पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के मामले में ऐसा जाल बिछाया कि कथित तौर पर युवक से ₹7 लाख रुपए की मांग की गई थी फिर बाद में सौदा महिला ने ढाई लाख रुपये मैं तय हुआ जिसको लेने पहुंची युवती खुद पुलिस के ट्रैप में फंस गई। पुलिस ने पूजा रैदास नाम की युवती को रकम लेते हुए मौके से हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार गौरीघाट थाना क्षेत्र में रहने वाले सार्थक सिंह की करीब एक साल पहले पूजा रैदास निवासी उमरिया से पहचान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और मुलाकातें होने लगीं। आरोप है कि बाद में युवती ने युवक को धमकाते हुए ढाई लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर थाने में शिकायत करने की बात कही। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान युवक ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया
शिकायत मिलते ही पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ ट्रैप तैयार किया। युवक को युवती के बताए होटल में ढाई लाख रुपये लेकर भेजा गया और पुलिस टीम पहले से मौके पर मौजूद रही। जैसे ही युवक ने युवती को रकम सौंपी, पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे पकड़ लिया। युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



