Azamgarh News: बरदह के जिवली गांव में हिंदू सम्मेलन, एकता और समरसता का दिया गया संदेश

आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत जिवली गांव स्थित उदय भारत गैस एजेंसी परिसर में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में हिंदू समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री रमेश जी रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया और कहा कि भारत भूमि पर हिंदुत्व के विचारों को सशक्त करने के लिए प्रत्येक हिंदू को अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए तथा एकजुटता का परिचय देना चाहिए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सभी हिंदू सहोदर एक ही माता की संतान हैं, उनमें कोई छोटा-बड़ा या ऊंच-नीच नहीं होता। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की रक्षा उनकी दीक्षा है और समानता उनका मंत्र है।
वक्ताओं ने समाज में एकता, संगठन और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया। हिंदू सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ स्वीकार किया। इस अवसर पर श्री विनोद राय,चंदेशर राय,शरद राय,अश्वनी राय,दिलीप राय, अतुल जी, अभिषेक राय ,पिंटू राय ,दीपक राय ,गौरव राय ,राहुल शर्मा ,अभिषेक सिंह ,विपुल राय ,विनीत राय समेत आदि लोग मौजूद रहे



