Mau news :घोसी कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में 21 मामलों की हुई सुनवाई। 5का निस्तारण

Mau today news

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीओ घोसी जितेंद्रसिंह एवं नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव ने संयुक्त रूप से की। समाधान दिवस का उद्देश्य क्षेत्र की जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करना रहा।
थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 21 प्रकरण सामने आए जिनमें से 17 मामले राजस्व से संबंधित थे जबकि 5मामले पुलिस से जुड़े हुए थे। अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों पर क्रमवार सुनवाई की गई। इनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष राजस्व से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान के लिए दो राजस्व टीमों को मौके पर भेजा गया ताकि स्थलीय जांच कर जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
सीओ घोसी जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों में लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। एन टी अमरनाथ यादव ने कहा कि राजस्व से जुड़े विवादों में मौके पर पहुंचकर पारदर्शी कार्रवाई की जाएगी ताकि अनावश्यक रूप से फरियादियों को भटकना न पड़े।
थाना समाधान दिवस के दौरान घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने सभी एसआई, आरक्षी को निर्देशित किया कि सभी लोग प्राप्त प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर सभी पक्षों को सुनकर ही निस्तारण करे। आप सभी की कोशिश रहे की पब्लिक में पुलिस की छवि अच्छी रहे। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस जनता और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है। जनता की समस्याओं को समय रहते सुलझाना पुलिस की प्राथमिकता है। समाधान दिवस के माध्यम से राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण कर जनता को राहत पहुंचाई जा रही है।
थाना समाधान दिवस के दौरान एसआई सूरज सिंह, विजय शंकर, अशोक सिंह, एचसी इंद्रेश यादव आरक्षी अवनीश यादव, अनिल के साथ संबंधित कानूनगो एवं लेखपाल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button