Azamgarh News: जीयनपुर में जानवी डेरी मिल्क का भव्य उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिली शुद्ध दुग्ध उत्पादों की सौगात

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर क्षेत्र में शुक्रवार को शुद्धता और विश्वास की नई पहचान जानवी डेरी मिल्क का भव्य उद्घाटन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह डेरी मिल्क जीयनपुर के चुनूगपार मोड़ से मोहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित है, जहां क्षेत्रवासियों को अब ताजे और शुद्ध दुग्ध उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिलेश सिंह (सीडब्ल्यूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जीयनपुर कोतवाली के एसआई संतोष सिंह एवं आरक्षी अवधनाथ यादव एवं नेशनल खबर 9 के सह संपादक रिंकू सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर दुकान का विधिवत उद्घाटन किया और दुकान के प्रोपराइटर जानवी एवं शाह आलम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर समाज के स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जानवी डेरी मिल्क गुणवत्ता और ईमानदारी की मिसाल बनेगा।
दुकान की प्रोपराइटर जानवी व शाह आलम उर्फ शिब्बू ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां शुद्ध खोया, पनीर, दूध, दही, लस्सी, सफल मटर, कोल्ड ड्रिंक, आरओ पानी, नमकीन एवं बिस्कुट आदि उपलब्ध रहेंगे। साथ ही शादी-विवाह एवं अन्य मांगलिक अवसरों के लिए खोया और पनीर का ऑर्डर भी लिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान नेशनल खबर 9 के सह संपादक रिंकू सिंह, एकलव्य उर्फ गोलू, कैसर, रामनरेश, शरीफ, साजिदा, शकुंतला देवी, उर्मिला देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।
जानवी डेरी मिल्क के उद्घाटन से जीयनपुर क्षेत्र में शुद्ध दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता आसान होगी, जिससे आम जनमानस को गुणवत्ता के साथ सुविधा भी मिलेगी। डेरी मिल्क की मुख्य संचालिका शकुंतला देवी का सबसे बड़ा सहयोग रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button