आजमगढ़:आचार्य विनोबा भावे जयंती पर ग्राम सभा बर्रा में कार्यक्रम आयोजित

Azamgarh: Program organized in Gram Sabha Barra on Acharya Vinoba Bhave Jayanti

 गंभीरपुर /आजमगढ़ । आचार्य विनोबा भावे की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम सभा बर्रा, खंड मार्टिनगंज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय जितेंद्र जी भाई साहब, गोरक्ष प्रांत के ग्राम विकास संयोजक का पाथेय प्राप्त हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता संतप्रसाद सिंह ने की। वक्ताओं ने आचार्य विनोबा भावे के जीवन, उनके विचारों तथा ग्राम विकास और सामाजिक समरसता के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में चंद्रकेश सिंह, आलोक सिंह, मोनू, इंदे कुमार सिंह, प्रकाश गुप्ता, बिरू राजभर एवं देशराज गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button