अतरौलिया में अंबेडकर जयंती जुलूस को लेकर रही जाम की स्थिति, प्रशासन ने वार्ता कर संभाली स्थिति।

There was a jam situation in Atraulia due to Ambedkar Jayanti procession, the administration resolved the situation through talks.

अतरौलिया में अंबेडकर जयंती जुलूस को लेकर रही जाम की स्थिति, प्रशासन ने वार्ता कर संभाली स्थिति।

 

मंगलवार की शाम नगर पंचायत के केसरी चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान अचानक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जुलूस को बाजार में ले जाने की जिद पर अड़े आयोजकों और प्रशासन के बीच कुछ देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर अभय राज पांडे, क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी और थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आयोजकों से वार्ता की और हालात पर नियंत्रण पाया।

जानकारी के अनुसार गंगापुर गांव से निकला अंबेडकर जुलूस व झांकी भ्रमण करते हुए केसरी चौक पहुंचा था। यहां पहले से तैनात प्रशासनिक अधिकारियों ने भीड़भाड़ को देखते हुए जुलूस को बाजार में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। इस पर आयोजक जुलूस को बाजार में ले जाने की मांग पर अड़ गए।

काफी समझाने-बुझाने के बाद प्रशासन ने बीच का रास्ता निकाला। डीजे को प्रतिबंधित करते हुए केवल झांकी को महिलाओं के साथ बाजार में जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और थाना अध्यक्ष स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी गई। अधिकारियों के प्रयास से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

उप जिलाधिकारी अभय राज पांडे ने बताया कि आयोजकों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित किया गया और शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए झांकी को अनुमति दी गई। वहीं क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व में पीस कमेटी की बैठक के माध्यम से आयोजकों को दिशा-निर्देश दिए गए थे और पूरे कार्यक्रम पर पुलिस की सतर्क निगरानी बनी रही।

प्रशासन की सक्रियता से संभावित अव्यवस्था टल गई और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button