AZAMGARH News:डीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

पोर्टल पर शिकायत करने वाले शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर निर्धारित अवधि में प्रकरण का गुणवत्तायुक्त करें निस्तारण - जिलाधिकारी

आजमगढ़ 16 अप्रैल:जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर शिकायत करने वाले शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर निर्धारित अवधि में प्रकरण का गुणवत्तायुक्त निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सबसे अधिक शिकायत/असंतुष्ट फीडबैक वाले ग्रामों में संबंधित अधिकारी मौके पर जायें एवं शिकायतकर्ता से बात कर संतुष्ट करते हुए प्रकरण का निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जमीन से संबंधित एवं अन्य बार-बार आने वाली शिकायतों क़ो गंभीरता से लेकर उसका गुणवत्तायुक्त निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एनआर वर्मा, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button