AZAMGARH News:अशोका इंग्लिश स्कूल मे विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, बनाए गए उपकरण के बारे में छात्र-छात्राओं ने विस्तार पूर्वक दी जानकारी 

Azamgarh news: Science exhibition was organised in Ashoka English School, students gave detailed information about the equipment made.

गंभीरपुर /आजमगढ़।शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदपुर के ग्राम सभा अरारा (अशोकनगर ) मे स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अशोका इंग्लिश स्कूल मे बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार के उपकरण बनाए गए थे जिसका अध्यापक लोगों ने अवलोकन किया और बच्चो से उपकरण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। जानकारी के मुताबिक शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदपुर के ग्राम सभा अरारा (अशोकनगर) में स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अशोक इंग्लिश स्कूल मे बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश कनौजिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया उसके उपरांत प्रिंस राय, राम सुफेर यादव,पन्नालाल कनौजिया ने भी पुष्प अर्पित किया। उसके पश्चात बच्चों द्वारा अनेक प्रकार की बनाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में एंटी सुसाइड फैन, कार्बन प्यूरिफाई और ऑटोमेटिक वाटर ट्रैफिक रूल्स, इंडियन मैप, रॉकेट लांचर, मोरिंगा पाउडर, कैल्शियम पाउडर, टरबाइन द्वारा बिजली का उत्पादन, तुलसी एवं एलोवेरा तथा गेंदा के फूल की उपयोगिता एवं अन्य कई मुद्दों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ बनाए गए उपकरण के बारे में भी छात्र-छात्राओं ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रदर्शनी का आयोजन सिकंदर विश्वकर्मा के देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह “विपिन”,प्रधानाध्यापक शैलेश कनौजिया, क्षमा सिंह ललित राजभर,सरिता बिन्द,संगीता बौद्ध,प्रिया भारती,आरती कुमारी,खुशी पाठक,कंचन सरोज, नम्रता सिंह,सिकंदर विश्वकर्मा, अभय सिंह, उजाला गुप्ता, सना परवीन, अकबर, निर्मला, श्रीकांत, धीरज तथा विद्यालय के अनुशासन अधिकारी संदीप कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button