आजमगढ़ में युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टॉवर पर चढ़कर शादी की जिद

पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी, घंटों समझाने के बाद युवती नीचे उतरी

आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय एक संवेदनशील स्थिति उत्पन्न हो गई, जब 19 वर्षीय युवती प्रेमी से शादी की जिद में नन्दाव मोड़ स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही सरायमीर थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बेहद सूझबूझ, धैर्य और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला। उन्होंने काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया और आखिरकार युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। उनकी तत्परता और कुशल नेतृत्व के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई।इसके बाद पुलिस युवती को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवती का दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था, लेकिन दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे।बताया गया कि पूर्व में भी दोनों घर से फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बरामद कर कानूनी कार्रवाई की थी। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है।इस पूरे घटनाक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे की सतर्कता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है, जिसने एक संभावित दुर्घटना को टालते हुए मानवता और पुलिस की जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button