Azamgarh News:दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
पूर्व की घटना का विवरण—* दिनांक 23.09.2026 को वादी मुकदमा हरिराम यादव पुत्र लौटन यादव निवासी ग्राम जमालपुर काजी, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना निजामाबाद पर प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया गया कि दिनांक 18.09.2026 की रात्रि में दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री प्रतिभा यादव उर्फ अन्तिमा के साथ मारपीट एवं गला दबाकर हत्या की गई। उक्त प्रकरण में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की जा रही है।
*➡️ गिरफ्तारी का विवरण* दिनांक 29.10.2026 को व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित केदार यादव पुत्र रामस्वरूप यादव निवासी ग्राम वजीरमलपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ को कब्रिस्तान मोड़, वजीरमलपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए समय करीब 10:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—*
केदार यादव पुत्र रामस्वरूप यादव, निवासी ग्राम वजीरमलपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 56 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0 239/2026, धारा 85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
* व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव, थाना निजामाबाद।
* हे0का0 धर्मेन्द्र यादव, थाना निजामाबाद।
* का0 नीरज कुमार, थाना निजामाबाद।



