Azamgarh News:वाहन की आरसी स्थानांतरण हेतु फर्जी नो ड्यूज सर्टिफिकेट तैयार कर 5.75 लाख रुपये का लोन पास कराने वाले अभियुक्त को थाना सिधारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*

की घटना का विवरण—वादी मुकदमा विजय शंकर यादव पुत्र कोमल यादव निवासी हैदराबाद उर्फ छतवारा, पोस्ट चण्डेश्वर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना सिधारी पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त द्वारा फर्जी नो ड्यूज सर्टिफिकेट तैयार कर उनके नाम से ₹5,75,000 का लोन पास कराकर धनराशि हड़प ली गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 315/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/352/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है।

 

गिरफ्तारी का विवरण—वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिधारी के निर्देशन में दिनांक 28.10.2026 को उ0नि0 मनीष मिश्रा मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त अशोक गोंड उर्फ राहुल गोंड पुत्र राधेश्याम गोंड निवासी मकान संख्या 225, रैदोपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष को ग्राम सुरजनपुर, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़ से समय करीब 20:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—

 

* अशोक गोंड उर्फ राहुल गोंड पुत्र राधेश्याम गोंड निवासी मकान संख्या 225, रैदोपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष।

 

*पंजीकृत अभियोग—*

* मु0अ0सं0 315/2026, धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

* उ0नि0 मनीष मिश्रा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

* हे0का0 भास्करानंद सिंह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

* हे0का0 आफताब अहमद, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button