Azamgarh News: पासबुक प्रिंटर खराब, ग्राहकों को हो रही परेशानी

बरदहआजमगढ़
पासबुक प्रिंटर खराब, ग्राहकों को हो रही परेशानी
बरदह। क्षेत्र स्थित
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक भीरा व बरदह शाखा में पासबुक प्रिंटर मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन खराब होने के कारण खाताधारकों के लेनदेन की जानकारी पासबुक पर अपडेट नहीं हो पा रही है।
बैंक पहुंचने वाले ग्राहकों का कहना है कि उन्हें अपने खाते की जानकारी के लिए बार-बार कर्मचारियों से पूछना पड़ता है या फिर मिनी स्टेटमेंट का सहारा लेना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग और ग्रामीण क्षेत्र के लोग, जो पासबुक पर ही निर्भर रहते हैं, उन्हें सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्राहकों ने बैंक प्रशासन से जल्द से जल्द प्रिंटर मशीन ठीक कराने की मांग की है, ताकि उन्हें अपने खातों की सही और अपडेट जानकारी मिल सके। वहीं इस संबंध में बैंक कर्मचारियों का कहना है कि मशीन खराब होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।



