सफाई कर्मी बना रहे ग्राम प्रधान कार्यालय की शोभा गली से नाली तक पटा कचरो का अंबार सभा धरनीपुर विषया में सफाई कमी नदारत ग्रामीण खुद कर रहे नालियों की सफाई

रिपोर्ट राजेंद्र प्रसाद
बिंद्रा बाजार/आजमगढ़। विकासखंड मोहम्मदपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा धरनी पुर विषया में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है। गांव में जगह-जगह नालियों में गंदा पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस रहा है जिससे भीषण गर्मी के बीच बदबू फैल रही है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव काफी दिनों से नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। नालियां कचरे और गंदगी से पूरी तरह जाम हैं, जिसके चलते पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि सड़कों और गलियों में गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परेशान होकर अब ग्रामीण खुद ही फावड़ा और बेलचा लेकर नालियों की सफाई करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि यदि वे स्वयं पहल न करें, तो गांव में रहना मुश्किल हो जाएगा।जब ग्रामीणों से गांव में तैनात सफाई कर्मियों के बारे में पूछा गया, तो कई लोगों ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि हमें यह भी नहीं पता है कि हमारे गांव में कोई सफाई कर्मी नियुक्त है। जबकि आधिकारिक अभिलेखों के अनुसार, गांव में दो सफाई कर्मचारी—विद्यासागर और रूबी—तैनात हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोनों कर्मचारी प्रधान के घर हाजिरी लगकरके उनके घर का कारोबार करते हैं इस पूरे मामले में ग्राम प्रधान की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान की लापरवाही और कथित मिलीभगत के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव में फैली गंदगी



