AZAMGARH News:श्रम एवं सेवायोजन मंत्री की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति व कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न

जनहित, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ विकास कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश- मा मंत्री अनिल राजभर 

आजमगढ़, 24 अप्रैल 2026/श्रम एवं सेवायोजन मंत्री, उ0प्र0 शासन एवं जनपद आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस, आजमगढ़ में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के समग्र विकास से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने गर्मी के दृष्टिगत किये जा रहे बचाव कार्य व एडवाइजरी जारी सहित गेहूं खरीद को सकुशल संपन्न कराने व बाढ़ की पूर्व तैयारियों से अवगत कराया।बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनहित के कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से सीधे जुड़े कार्यों एवं योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। मंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं की जमीनी स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए तथा फील्ड विजिट के माध्यम से कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनसंपर्क को सुदृढ़ करते हुए जनता की शिकायतों का समय से निस्तारण करने पर भी बल दिया गया।बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। मा0 मंत्री ने कहा कि प्रत्येक विभाग परिणाम आधारित कार्यप्रणाली अपनाए और यह सुनिश्चित करे कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचे। जिन परियोजनाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है, उनके समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए विभागीय समन्वय को और अधिक सशक्त बनाया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। पारदर्शिता बनाए रखते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप जनपद का सर्वांगीण विकास हो सके।इस अवसर पर , मा सदस्य विधान परिषद राम सूरत राजभर,जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, विनोद राजभर, पूर्व सांसद नीलम सोनकर,मा कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, अरविंद जायसवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button