Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कन्धरापुर निवासिनी वादिनी ने थाना महराजगंज पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त साहुल पुत्र करमदेव चौहान निवासी देवारा जदीद जोड़वावर, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए तथा बाद में शादी से इंकार कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 73/26 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 पवन कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्र0नि0 केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त साहुल पुत्र करमदेव चौहान को देवारा जदीद (बड़ई का पुरा) क्षेत्र से समय करीब 12:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त की विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
जनपद पुलिस महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु प्रतिबद्ध है।



