Azamgarh news :किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना दीदारगंज पर वादिनी ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 12.04.2026 को उसकी पुत्री घर से चली गई, जिसे शाहिल नामक व्यक्ति (ऑटो चालक) बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 68/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त शाहिल उर्फ ताहिर उर्फ असगर पुत्र मो0 असलम निवासी हंसापुर, थाना दीदारगंज, हाल पता ग्राम पल्थी का नाम प्रकाश में आया तथा मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 भाईलाल सोनकर मय हमराह द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आमगांव चौराहा के पास से वांछित अभियुक्त शाहिल उर्फ ताहिर उर्फ असगर को दिनांक-24.04.2026 को समय लगभग 05:45 बजे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पकड़ लिया l
जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।



