Azamgarh news :अवैध गांजा तस्कर गिरोह के दो अभियुक्ता व एक अभियुक्त 10 किलो गाजा के साथ गिरफ्तार
अवैध गांजा तस्कर गिरोह के दो अभियुक्ता व एक अभियुक्त 10 किलो गाजा के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 23.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तहबरपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नवापुरा मोड़, बहद ग्राम नवापुर पर घेराबंदी कर 1. मो0 साजिद पुत्र मो0 शाहिद निवासी तुर्कमानपुर, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर, 2. रविता निषाद पुत्री राजेन्द्र निषाद, 3. प्रीति निषाद पुत्री लक्ष्मण निषाद निवासीगण मो0 चकरा अव्वल, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर (हाल पता अमरूद मंडी, राजघाट) को गिरफ्तार किया गया।
क्षेत्राधिकारी बूढ़पुर द्वारा तलाशी के दौरान अभियुक्त मो0 साजिद के कब्जे से 06 किलो, अभियुक्ता रविता के कब्जे से 02 किलो तथा अभियुक्ता प्रीति के कब्जे से 02 किलो, कुल 10 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक ट्राली बैग, दो बैग, तीन मोबाइल फोन एवं कुल ₹680 नकद बरामद किए गए। अभियुक्तों को समय करीब 14:10 बजे हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उड़ीसा से गांजा वाराणसी मंगाकर वहां से प्राप्त करते हैं तथा वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर आदि जनपदों में फुटकर बिक्री करते हैं। महिलाओं के साथ होने के कारण उन पर कम संदेह होता है, जिससे अधिक लाभ अर्जित करते हैं।
जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।



