Azamgarh news :महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने व गाली-गलौज के आरोप का आरोपी गिरफ्तार
महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने व गाली-गलौज के आरोप का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कप्तानगंज पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 87/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसमें आरोप है कि अभियुक्त द्वारा एक महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उक्त प्रकरण की विवेचना म0उ0नि0 सानिया गुप्ता द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कप्तानगंज के नेतृत्व में दिनांक 24.04.2026 को म0उ0नि0 सानिया गुप्ता मय हमराह द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में अभियुक्त इब्राहीम पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम निजामुद्दीन पट्टी, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष को नहर पट्टी के पास से समय करीब 13:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।



