Mau news:पुत्री का विवाह कर वापस आते समय मार्गदुर्घटना में परिवार के तीन के साथ पांच की मौत
Mau News: Five people, including three from a family, died in a road accident while returning from their daughter's wedding.
मऊ। घोसी। घोसी तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट थाना अंतर्गत कुसमा गांव के पास शुक्रवार/शनिवार की रात्री में बेटी की शादी कर घर आते समय स्कार्पियो के अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा कर दूसरी लेन में ट्रेलर से टकराने के कारण पति पत्नि, पुत्र के साथ चालक सहित पांच की मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोहरीघाट एसएचओ एवं सीओ मौके पर पहुंच कर सभी को किसी तरह से निकाल कर अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टर ने मृत बताया।
गोरखपुर जनपद के रानीडीह खोराबार निवासी विनय श्रीवास्तव अपनी लड़की की शादी रांची से करके अपने गांव रानी डीहा थाना खोराबार जिला गोरखपुर जा रहे थे। जब उनकी कार वाराणसी गोरखपुर फोरलेन के कुसुम्हा बशारतपुर सरकारी कॉलोनी शारदा सहायक खंड 32 नहर के ठीक सामने रात्रि लगभग 2बजकर 30मिनट पर पहुंची तभी स्कार्पियो के चालक को झपकी आने से स्कार्पियो अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में ट्रेलर से जा भिड़ी।और टेलर की भिड़ंत होने पर विनय श्रीवास्तव उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव, बेटा कृतार्थ श्रीवास्तव तीनों साथ में थे और दो ड्राइवर एक ड्राइवर का नाम पुरुषोत्तम बिहार की गया का रहने वाला दूसरा नीतीश कुमार रात्रि एक्सीडेंट होने पर पांचो लोगों की मौत हो गई ।इसकी जानकारी होते ही तत्काल मौके पर दोहरीघाट थाने के इंस्पेक्टर संजय त्रिपाठी की पूरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर सभी को कार से निकालने में जुट गई। थोड़ी देर में सीओ जितेंद्र सिंह भी पहुंच कर आवश्यक निर्देश दिए।सुबह 5:00 बजे तक सभी पांचों लोगों के शव को लेकर दोहरीघाट थाना गई। मौके पर पहुंचे गोरखपुर में रहने वाले उनके मौसी के परिवार के सदस्य दो लोग आ चुके थे। पुलिस ने सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के बाद लाशों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मार्गदुर्घटना में तीन से अधिक मौत होने को लेकर डीएम प्रवीणमिश्रा एवं एसपी कमलेश बहादुर ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण करने के साथ हॉट स्पॉट को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।



