Azamgarh News: बरदह_थाना क्षेत्र #भीरा_बाजार के पास #तेज_रफ्तार #स्कॉर्पियो पलटी, मामा_भांजे की #मौत—एक गंभीर

*बरदह_थाना क्षेत्र #भीरा_बाजार के पास #तेज_रफ्तार #स्कॉर्पियो पलटी, मामा_भांजे की #मौत—एक गंभीर*

 

ठेकमा आजमगढ़

 

जौनपुर_आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार के पास शनिवार दिन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 33 हजार वोल्ट के विद्युत पोल से टकराने के बाद दीवार से जा भिड़ी और पलट गई। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल व उप निरीक्षक सूर्यदेव यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से पलटी स्कॉर्पियो को सीधा कर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो जौनपुर की ओर से आजमगढ़ की तरफ तेज रफ्तार में आ रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पहले विद्युत पोल से टकराई और फिर पास के मकान से भिड़ते हुए पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक मामा-भांजा थे और सरायमोहन गांव के निवासी थे। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button