Azamgarh news :गोकशी गैंग संचालित करने वाला 25000 का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार
गोकशी गैंग संचालित करने वाला 25000 का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। ₹25,000/- का इनामिया व गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 20.01.2026 को जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-19/2026 धारा 3(1), 2(ख)(17) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट बनाम फैजान उर्फ नाटे पुत्र मुहम्मद निवासी मेहियापार थाना फूलपुर आजमगढ़ सहित 08 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना पवई द्वारा की जा रही है। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त फैजान उर्फ नाटे की गिरफ्तारी हेतु ₹25,000/- का इनाम पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा घोषित किया गया था।
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.04.2026 को क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दुर्वाषा पुल के पास से अभियुक्त फैजान उर्फ नाटे पुत्र मुहम्मद निवासी मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष, को समय 06:05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी का गैंग संचालित करता है तथा अपनी सुरक्षा हेतु अवैध असलहा रखता है। विरोध होने पर वह असलहे के बल पर धमकी देकर फरार हो जाता था।



