Azamgarh news :होमगार्ड परीक्षा के दिनआजमगढ़ पुलिस की सतर्कता से सुचारु रहा ट्रैफिक प्रबंधन
होमगार्ड परीक्षा के दिनआजमगढ़ पुलिस की सतर्कता से सुचारु रहा ट्रैफिक प्रबंधन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में होमगार्ड परीक्षा के दौरान आज दिनांक 25.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पहाड़पुर एवं शिबली कॉलेज के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को बिना किसी असुविधा के समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में सहायता मिल सके।



