आजमगढ़ में नाबालिग कांड का आरोपी गिरफ्तार:सक्रिय पुलिसिंग का असर: गंभीरपुर में अपराध पर लगाम
The accused in the minor case arrested in Azamgarh: The effect of active policing: Crime curbed in Gambhirpur

आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चला रही है, जिससे क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।हाल ही में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी भी इसी सक्रिय पुलिसिंग का परिणाम है। इस मामले में उप निरीक्षक संदीप दुबे ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जो थानाध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम माना जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से अखिलेश कुमार सिंह ने गंभीरपुर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ा है। नियमित गश्त, चेकिंग अभियान और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे इस अभियान को गंभीरपुर पुलिस पूरी निष्ठा से लागू कर रही है। थानाध्यक्ष की कार्यशैली और सख्त रवैये की आमजन सराहना कर रहे हैं, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है।



