मऊ पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ अंतर्जनपदीय तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, 4.50 लाख रुपये की खेप बरामद

Mau police arrested three inter-district smugglers with 30 kg of ganja, consignment worth Rs 4.50 lakh recovered.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:मऊ। घोसी।मऊ जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिण टोला पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से करीब 30 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4.50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2,610 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 4:35 बजे चेकिंग अभियान के दौरान मतलूपुर क्षेत्र में दक्षिण टोला कट के पास मुख्य हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर बैगों से गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतवीर यादव, निवासी गोरखपुर जनपद, साहिल दूबे, निवासी महाराजगंज जनपद तथा नीरज सोनकर, निवासी गोरखपुर जनपद के रूप में बताई गई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ओडिशा से गांजा लाकर बेचने का दावा किया है। वही पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर लाते थे और उसे अन्य स्थानों पर बेचते थे। पुलिस बरामद गांजे के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इस सम्बन्ध में सीओ सीटी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि दक्षिण टोला थाना पुलिस टीम द्वारा दक्षिण टोला कट के पास मुख्य हाईवे से तीन गाजा तस्करों को पकड़ा गया है। उनके पास से तीस किलों ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत रु 4.50 लाख आंकी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button