ब्रेकिंग न्यूज़/जबलपुर: कोसमघाट पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर लूट! पिस्तौल-चाकू अड़ाकर बदमाशों की वारदात, CCTV वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Breaking News/Jabalpur: Weaponized robbery at Kosamghat petrol pump! Criminals carried out the crime with pistols and knives, CCTV video went viral causing panic.

ब्रेकिंग न्यूज़/जबलपुर: कोसमघाट पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर लूट! पिस्तौल-चाकू अड़ाकर बदमाशों की वारदात, CCTV वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गौर चौकी के कोसमघाट स्थित श्री राम फ्यूल स्टेशन पर तीन बदमाशों ने कथित तौर पर पिस्तौल और चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बीती देर रात हुई इस घटना से पेट्रोल पंप की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हथियारों के दम पर लूटपाट किए जाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
वीडियो सामने आने के बाद अब बदमाशों की पहचान और उनकी धरपकड़ को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं। फिलहाल लूटी गई रकम, आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरेआम हथियारों के दम पर वारदात करने वाले इन बदमाशों तक पुलिस कब पहुंचेगी और लूट की पूरी गुत्थी कब सुलझेगी?
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



