पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित
New executive committee of Palamu District Congress Committee announced
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पलामू जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) की नई कार्यकारिणी के गठन के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी अधिसूचना (पत्रांक 186/04/2026) के अनुसार, इस नई कमेटी का कार्यकाल अधिसूचना की तिथि से आगामी 05 वर्षों के लिए होगा। प्रमुख नियुक्तियाँ और जिम्मेदारी देते हुए सूची जारी कर दी गई है। पलामू जिले की इस नई संरचना में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और संगठनात्मक कार्यों के लिए अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में जन संपर्क गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं जिला स्तर पर प्रशासनिक, बूथ प्रबंधन और नगर निकाय कार्यों की निगरानी हेतु नियुक्त किया गया है। कुल 29 महासचिवों को विभिन्न प्रखंडों और जिला स्तर पर संगठनात्मक कार्यों की कमान सौंपी गई है। जिला कार्यकारिणी में 35 सचिवों की नियुक्ति की गई है, जो विभिन्न मंडलों में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पलामू जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी ने बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, जनहित की नीतियों एवं आम जनता की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आप सभी के नेतृत्व में जिला संगठन नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का आह्वान किया है। वहीं सूची जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी सभी नवनियुक्त 10 उपाध्यक्ष, 34 महासचिव और 35 सचिव को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने को कहा है।
