जबलपुर:पनागर में बहु से छेड़खानी के विरोध दौरान बुजुर्ग की हत्या करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur: Three accused arrested for killing an elderly man in Panagar during protest against molestation of his daughter-in-law

जबलपुर:

वही बड़ी खबर जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगलदीप से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है बहू से बुरी नीयत से की गई छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को इतना भारी पड़ गया कि मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग ससुर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है पनागर थाना प्रभारी विपिन सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना 22 अक्टूबर की है सिंगोद की रहने वाली नंदिनी चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी नंदिनी का आरोप था कि उसके ही गांव के रहने वाले राजेश चक्रवर्ती ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और उसके साथ बदसलूकी की जब नंदिनी के परिजनों को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने आरोपी के घर जाकर इस घटिया हरकत का कड़ा विरोध जताया। लेकिन अपनी गलती मानने के बजाय आरोपी पक्ष उल्टा आक्रामक हो गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई

 

वही थाना प्रभारी पनागर विपिन सिंह ने बताया कि के आरोपी कालीचरण चक्रवर्ती और उसके दोनों बेटों—राजेश चक्रवर्ती व भारत चक्रवर्ती ने मिलकर पीड़िता के परिवार पर हमला बोल दिया आरोपियों ने लाठी-डंडों और हाथ-गूंथों से जमकर मारपीट की इस खूनी हमले में नंदिनी के ससुर प्यारेलाल चक्रवर्ती के सिर पर गंभीर चोटें आईंसिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्यारेलाल चक्रवर्ती की हालत बिगड़ने लगी उन्हें 22 अक्टूबर को ही तत्काल मेडिकल कॉलेज जबलपुर के लिए रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उन्हें बचाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन 30 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई

बुजुर्ग की मौत के बाद पनागर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी कालीचरण चक्रवर्ती और उसके दोनों बेटों राजेश और भारत चक्रवर्ती के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।दोनों पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद या आपराधिक रिकॉर्ड की बात पर थाना प्रभारी विपिन सिंह ने स्पष्ट किया कि पहले की किसी घटना की सामान्य जानकारी मिली है फिलहाल पुलिस अभिलेखों और पुराने रिकॉर्ड्स का गहनता से अवलोकन कर रही है ताकि विवाद की हर परत को खोला जा सकेफिलहाल पनागर पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रास केस दर्ज कर लिया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है01:33-01:36। एक महिला की अस्मत के बचाव में उठी आवाज का अंजाम एक बुजुर्ग की जान जाने के रूप में सामने आया है, जिससे पूरे गांव में तनाव और मातम का माहौल

बाइट/थाना प्रभारी पनागर विपिन सिंह

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button